DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

मरे हुए हिरण के सींग काटे, VIDEO:फिरोजाबाद में एक आरोपी गिरफ्तार, वन विभाग ने पहले नीलगाय बताया था

फिरोजाबाद पुलिस ने वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने के बाद की गई, जिसमें एक मृत हिरण के सींग काटे जाते दिख रहे थे। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नसीरपुर पुलिस को यह सफलता मिली। मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने आरोपी दीपक उर्फ दीपा पुत्र रामपाल यादव को नानेमऊ चौराहा से गिरफ्तार किया। दीपक ग्राम आटेपुर, थाना नगला खंगर, जिला फिरोजाबाद का निवासी है। आरोपी को मु0अ0सं0 02/26, धारा 09/39/51/52 वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत वांछित बताया गया था। गिरफ्तारी के बाद उसे आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। यह मामला रामनगर गांव, थाना नसीरपुर क्षेत्र के खेतों में एक सांभर हिरण की हत्या और उसके सींग काटने से जुड़ा है। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें चार से पांच लोग दिख रहे थे और एक युवक आरी से हिरण के सींग काट रहा था। वीडियो सामने आने के बाद वन विभाग के कर्मचारियों की शुरुआती जानकारी पर सवाल उठे, जिन्होंने पहले इसे नीलगाय बताया था। पुलिस का कहना है कि जनपद में वन्यजीवों के अवैध शिकार व तस्करी के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस गिरफ्तारी को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेन्द्र सिंह सोलंकी, उप निरीक्षक सतेन्द्र कुमार, हेड कांस्टेबल उपेन्द्र कुमार और कांस्टेबल रविपाल शामिल थे।


https://ift.tt/gThrYdS

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *