DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

मथुरा में तारसी चौराहे पर तीन वाहनों की टक्कर:12 से अधिक लोग घायल, गाड़ियों के उड़े परखच्चे; पुलिस जांच में जुटी

मथुरा के थाना हाईवे क्षेत्र में तारसी चौराहे के पास बुधवार शाम एक सड़क हादसा हुआ। तीन वाहनों की आमने-सामने की टक्कर में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार, भरतपुर की ओर से आ रही हुंडई एक्स्टर कार और मथुरा की ओर से आ रही अर्टिगा कार की तारसी चौराहे पार कर रही एक स्कूटी से टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में तीनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में अर्टिगा कार में सवार 85 वर्षीय नानक गिरी (निवासी मुदेसी, थाना हाईवे) और महावीर गोस्वामी (निवासी लाल कुआं, गाजियाबाद) घायल हो गए। स्कूटी सवार कपिल सिसोदिया (निवासी जचौदा, गोवर्धन रोड) और कालीचरन (निवासी बांगुरी, शमशाबाद, आगरा) भी चोटिल हुए। हुंडई एक्स्टर कार में सवार दो अज्ञात लोग भी इस दुर्घटना में घायल हुए हैं, जिससे घायलों की कुल संख्या आधा दर्जन हो गई है। सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक नितिन राठी और चौकी प्रभारी तारसी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। सभी घायलों को उपचार के लिए कुंतल हॉस्पिटल मथुरा में भर्ती कराया गया है। हादसे के कारण कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा, जिसे पुलिस ने बाद में सुचारू कराया। थाना प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सभी घायलों का उपचार चल रहा है। प्रारंभिक जांच में वाहन चालकों की लापरवाही सामने आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


https://ift.tt/NsB2lfL

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *