लखनऊ में यूपी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के खिलाफ सरोजनीनगर थाने में FIR दर्ज की गई। यह रिपोर्ट भाजपा नेता शिवशंकर सिंह उर्फ शंकरी ने स्थानीय भाजपा विधायक राजेश्वर सिंह के खिलाफ एक कार्यक्रम के दौरान की गई कथित टिप्पणी के मामले में दर्ज कराई है। भाजपा नेता शंकरी ने अपनी तहरीर में बताया- 1 फरवरी 2026 को सरोजनीनगर के गौरी-बिजनौर रोड स्थित नटकुर तिराहा पर एक राजनीतिक सभा आयोजित की गई थी। इस सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने सरोजनीनगर विधायक राजेश्वर सिंह के खिलाफ कथित तौर पर असत्य, मानहानिकारक और भड़काऊ बयान दिए था। अजय राय ने कहा था- राजेश्वर सिंह ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) में रहते हुए देश और प्रदेश को लूटने का काम किया था। इस बयान को लेकर बीजेपी कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर प्रसारित किया आरोप है कि भाषण में विधायक पर देश और लखनऊ को लूटने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए, जो पूरी तरह निराधार और तथ्यहीन हैं। शंकरी ने यह भी कहा है कि भाषण को योजनाबद्ध तरीके से रिकॉर्ड किया गया और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर प्रसारित किया गया। कानून व्यवस्था बिगड़ने की आशंका जताई उन्होंने ‘रुद्रदमन सिंह’ नामक फेसबुक अकाउंट पर भाषण साझा करने का उल्लेख किया, जिसे अब तक 25 हजार से अधिक बार देखा जा चुका था। शंकरी का कहना है कि सोशल मीडिया पर इसके व्यापक प्रसार से लोक शांति भंग होने, राजनीतिक तनाव बढ़ने और कानून-व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न होने की आशंका है। तहरीर में भाषण देने, उसे रिकॉर्ड करने और वायरल करने वालों के बीच आपराधिक साजिश और साझा मंशा का भी आरोप लगाया गया है। पुलिस ने भाजपा नेता शिव शंकर सिंह शंकरी की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। संविधान संवाद महापंचायत में की टिप्पणी गौरतलब है कि बीते रविवार को कांग्रेस द्वारा सरोजनीनगर में आयोजित ‘संविधान संवाद महापंचायत’ कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा विधायक पर यह टिप्पणी की थी। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को भाजपा नेता शिव शंकर सिंह शंकरी और पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजेश सिंह चौहान के नेतृत्व में कानपुर रोड पर शहीद पथ तिराहे के पास विरोध प्रदर्शन किया था। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का पुतला भी फूंका। तब एसीपी कृष्णानगर ने हस्तक्षेप कर प्रदर्शनकारियों को शांत कराया था। ……………….. संबंधित खबर पढ़ें लखनऊ में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का पुतला फूंका-जूते मारे:BJP कार्यकर्ता बोले- माफी मांगे, विधायक राजेश्वर पर टिप्पणी की थी लखनऊ में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान उनकी फोटो को जूते मारे और पैरों से कुचला। राय ने भाजपा विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह पर अभद्र टिप्पणी की थी। यहां पढ़ें पूरी खबर
https://ift.tt/WaqA9H6
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply