फतेहपुर जनपद में एक बुजुर्ग व्यक्ति ने भाजपा के एक पदाधिकारी और कथित भूमाफियाओं पर अपनी पुश्तैनी जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर जमीन को कब्जामुक्त कराने और अवैध निर्माण हटाने की मांग की है। नई तहसील के पास जेल रोड महमूदपुर निवासी बसंतलाल ने बताया कि मौजा हबीबपुर स्थित गाटा संख्या 236 उनकी पुश्तैनी भूमि है। यह जमीन आज भी राजस्व अभिलेखों में उनके नाम पर दर्ज है। बसंतलाल के अनुसार, भाजपा नेता के संरक्षण में कुछ भूमाफियाओं ने उनकी इस जमीन पर जबरन सड़क निकलवाकर नगर पालिका से निर्माण कार्य शुरू करा दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि भूमाफियाओं ने गाटा संख्या 236 को अवैध रूप से प्लॉटिंग कर बेच दिया है। बसंतलाल ने बताया कि उन्होंने पूर्व में अपनी अन्य भूमि गाटा संख्या 234 और 235 का विधिवत बैनामा कर विक्रय किया था। भूमाफियाओं ने उसी के साथ उनकी शेष भूमि गाटा संख्या 236 को भी अवैध रूप से बेच दिया। जिन लोगों को यह जमीन बेची गई, उन्होंने वहां मकान बना लिए हैं और कुछ लोग निर्माण करा रहे हैं। बसंतलाल का कहना है कि बार-बार आपत्ति जताने के बावजूद कब्जाधारक जमीन खाली करने को तैयार नहीं हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि संबंधित भाजपा नेता पर पहले भी सरकारी और निजी जमीनों पर कब्जे के मामले सामने आ चुके हैं, जिनकी जांच आवश्यक है। पीड़ित ने जिलाधिकारी से मांग की है कि उनकी गाटा संख्या 236 को अवैध कब्जे से मुक्त कराया जाए, अवैध निर्माण हटवाया जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। जिलाधिकारी ने इस मामले में जांच का आदेश दिया है।
https://ift.tt/cQ6zNt4
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply