DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

भाजपा नेता पर गरजे सपा विधायक:मेरठ में अतुल प्रधान ने मीडिया के सामने रखा पक्ष

मेरठ में सरधना सीट से सपा के विधायक अतुल प्रधान ने भाजपा नेता और पूर्व विधायक संगीत सोम पर पलटवार किया है। सपा विधायक ने संगीत सोम के बयानों को निराधार बताया है। साथ ही सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठाया है। अतुल प्रधान ने आज बुधवार को अपने आवास पर मीडिया के सामने अपना पक्ष रखा है। जिसमें उन्होंने वर्तमान की भाजपा सरकार पर निशाना साधा, साथ ही संगीत सोम को लेकर तमाम बातें कही हैं। सरधना से समाजवादी पार्टी विधायक अतुल प्रधान ने पूर्व विधायक और भाजपा नेता संगीत सोम पर बड़ा हमला बोला है। अतुल प्रधान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरोप लगाया कि संगीत सोम और उनके परिवार के लोग कई मीट फैक्ट्रियों के संचालक हैं, जो मीट सप्लाई और स्टोरेज का काम करती हैं। उन्होंने दावा किया कि इन कंपनियों के जरिए मीट और मछली का कारोबार किया जा रहा है। अतुल प्रधान ने कहा कि संगीत सोम को पहले भी धमकियां मिल चुकी हैं और उन पर हमले भी हुए हैं, जिनका आज तक पूरा खुलासा नहीं हो सका। उन्होंने आरोप लगाया कि जब-जब संगीत सोम की सुरक्षा की समीक्षा या रिन्यू होने का समय आता है, तभी किसी न किसी बहाने से धमकी मिलने की खबर सामने आ जाती है। सपा विधायक का आरोप है कि हाल ही में भी संगीत सोम की सुरक्षा का रिव्यू होना था, उसी दौरान उन्हें बांग्लादेश से धमकी मिलने की बात सामने आई। अतुल प्रधान ने इसे संदेहास्पद बताते हुए कहा कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अतुल प्रधान ने कुछ दस्तावेज भी मीडिया के सामने जारी किए और सरकार से मांग की कि इस पूरे प्रकरण में निष्पक्ष एजेंसी से जांच कराई जाए। उन्होंने कहा, “सरकार की एजेंसियां मेरी भी और संगीत सोम की भी जांच करें, ताकि सच्चाई सामने आ सके।” इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है, वहीं अब सभी की नजरें संगीत सोम की प्रतिक्रिया और सरकारी एजेंसियों की कार्रवाई पर टिकी हैं।


https://ift.tt/zdLI4W0

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *