DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

भदैंया में छात्र को ट्रैक्टर ने रौंदा, मौत:ट्रैक्टर जब्त, छात्र की शिनाख्त में जुटी पुलिस

सुलतानपुर के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र में प्रयाग-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार सुबह एक सड़क हादसे में साइकिल सवार छात्र की मौत हो गई। सुबह करीब दस बजे एक ट्रैक्टर ने छात्र को रौंद दिया। मृतक छात्र की उम्र लगभग 19 वर्ष बताई जा रही है। उसकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। छात्र के बैग में मिली एक किताब पर ‘प्रबल सिंह’ लिखा मिला है। दुर्घटना के बाद अयोध्या राजमार्ग के बाईपास पर सुबह जाम लग गया। स्थानीय नागरिकों की मदद से दुर्घटना करने वाले ट्रैक्टर को पकड़ लिया गया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया है। यह घटना कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के नेकराही गांव के पास हुई। देहात कोतवाल धर्मवीर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पकड़े गए ट्रैक्टर के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


https://ift.tt/fH03RdV

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *