DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

ब्लॉक प्रमुख के पति से मारपीट मामले में दूसरा केस:दूसरे पक्ष ने भी आरोप लगाए, पहले मारपीट और धमकी देने की तहरीर दी

बुलंदशहर के सदर तहसील परिसर में हुई मारपीट के मामले में अब दूसरे पक्ष की ओर से भी मुकदमा दर्ज कराया गया है। थाना अगौता क्षेत्र के गांव अनहेड़ा निवासी करनपीत ने नगर कोतवाली में तहरीर दी है। उन्होंने ब्लॉक प्रमुख पति और उनके साथियों पर गाली-गलौच, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। करनपीत ने अपनी शिकायत में बताया कि वह पंचायत चुनाव के लिए मतदाता सूची के दावे और आपत्तियों को लेकर सोमवार को सदर तहसील गए थे। आरोप है कि ब्लॉक प्रमुख पति आदेश (पुत्र जगवीर) अपने भाई प्रमोद (पुत्र जगवीर) और मनोज (पुत्र महावीर) के साथ पंचायत निर्वाचन नामावली से जुड़े एक मामले को लेकर तहसील परिसर पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने पहले गाली-गलौच की और विरोध करने पर मारपीट शुरू कर दी। करनपीत का यह भी आरोप है कि तीनों ने उन्हें और उनके साथ मौजूद लोगों को जान से मारने की धमकी भी दी। करनपीत के अनुसार, घटना के समय तहसील परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया था और काफी देर तक हंगामा चलता रहा। उनकी शिकायत पर नगर कोतवाली पुलिस ने ब्लॉक प्रमुख पति आदेश, उनके भाई प्रमोद और मनोज के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। गौरतलब है कि इसी घटना को लेकर इससे पहले ब्लॉक प्रमुख पति की ओर से भी मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया गया था। अब दोनों पक्षों की शिकायतें सामने आने के बाद यह मामला दोतरफा हो गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनों मुकदमों की निष्पक्ष जांच की जा रही है। जांच के निष्कर्षों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


https://ift.tt/M3yLvsj

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *