DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

बेटे ने 3000 रुपये के लिए मां की हत्या की:हरदोई में नशेड़ी बेटे ने ईंट से सिर कुचला, आरोपी गिरफ्तार

हरदोई जिले में 3000 रुपये न देने पर एक बेटे ने नशे की हालत में अपनी मां की ईंट से सिर कुचलकर हत्या कर दी। यह घटना बेहटागोकुल थाना क्षेत्र के ग्राम शिरोमनगर में हुई। आरोपी बेटे संतोष उर्फ परेटी ने शराब के लिए पैसे मांगने पर मां शकुंतला देवी पर हमला किया। संतोष उर्फ परेटी रात में घर लौटा और अपनी मां शकुंतला से शराब के लिए 3000 रुपये मांगे। मां के मना करने पर उसने पहले मुक्कों से हमला किया। इसके बाद आंगन में पड़ी एक ईंट उठाकर शकुंतला के सिर पर वार कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतका के छोटे बेटे अनिल कुमार ने पुलिस को सूचना दी और अपने बड़े भाई संतोष के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने आवश्यक साक्ष्य जुटाए और पंचायतनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी संतोष कुमार उर्फ परेटी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल की गई ईंट का टुकड़ा भी बरामद कर लिया गया है। पारिवारिक जानकारी के अनुसार, मृतका शकुंतला के पति अवध बिहारी अग्निहोत्री सीआरपीएफ में सिपाही थे, जिनका लगभग 10 वर्ष पहले निधन हो गया था। शकुंतला को प्रतिमाह 25 हजार रुपये पेंशन मिलती थी। घटना से एक दिन पहले सोमवार को उन्होंने बैंक से 13 हजार रुपये निकाले थे, जिस पर संतोष की नजर थी। संतोष नशे का आदी था, जिसके कारण परिवार पहले से ही परेशान था। उसकी पत्नी गुड़िया उसकी हरकतों से तंग आकर अपने तीन बेटों के साथ नोएडा में रहती है। संतोष पिछले पांच वर्षों से अपनी मां के साथ गांव में ही रह रहा था। पुलिस ने आरोपी संतोष को जेल भेज दिया है और मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।


https://ift.tt/Nb5YIZc

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *