बिजनौर में आजाद समाज पार्टी (ASP) के कार्यकर्ताओं ने सदर तहसील पहुंचकर उप जिलाधिकारी (SDM) से मुलाकात की। यह मुलाकात नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के निर्देश पर की गई। प्रतिनिधिमंडल ने संक्षिप्त पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने की मांग रखी। आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार ने बताया कि SIR प्रक्रिया में धांधलेबाजी की सूचनाएं सामने आई थीं। उन्होंने दावा किया कि पार्टी की टीम ने धामपुर तहसील क्षेत्र में एक बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा किया था। इसी पृष्ठभूमि में ASP ने बिजनौर सदर तहसील का रुख किया है। डेटा उपलब्ध कराने की मांग सत्येंद्र कुमार ने SDM सदर से SIR से जुड़े कुछ डेटा उपलब्ध कराने की मांग की, ताकि पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने आशंका जताई कि एक-एक वोट पर कई आपत्तियां लगाई जा रही हैं और ऐसी स्थिति जिले के अन्य क्षेत्रों में भी बनी हुई है। SDM ने दिया निष्पक्षता का भरोसा प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के दौरान उप जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया कि बिजनौर विधानसभा क्षेत्र में संक्षिप्त पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष तरीके से की जा रही है और सभी शिकायतों की गंभीरता से जांच की जाएगी। इस दौरान शहजाद अहमद, अभिषेक सूर्यवंशी, जितेंद्र राजा, दोपहर अहमद, दानिश चौधरी, असलम अंसारी, राहुल विश्वकर्मा, जितेंद्र कुमार और निहाल सिंह सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
https://ift.tt/oq9MDfr
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply