बिजनौर में किन्नरों के दो गुटों के बीच विवाद गहरा गया है। रानी किन्नर ने अपनी और लता किन्नर की जान को खतरा बताते हुए पुलिस से सुरक्षा की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि विपक्षी किन्नर उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं और उनके क्षेत्र पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। रानी किन्नर ने बिजनौर थाना कोतवाली शहर पुलिस को एक शिकायती पत्र दिया है। इसमें उन्होंने बताया कि 23 फरवरी 2018 को किन्नर शबनम ने एक नई गाड़ी खरीदने के बहाने एक अज्ञात व्यक्ति के माध्यम से उनके घर मिठाई भिजवाई थी। इस मिठाई में जहर था। यह जहरीली मिठाई खाने से रानी किन्नर के एक चेले की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद रानी किन्नर ने विपक्षी किन्नर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। अब इस मुकदमे में फैसला आने के बाद विपक्षी किन्नर कथित तौर पर रानी किन्नर और लता किन्नर को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। शिकायती पत्र के अनुसार, रानी किन्नर चांदपुर रोड, बिजनौर की निवासी हैं, जबकि लता किन्नर मोहल्ला घोसीयान, टंकी के पास, गंज, थाना शहर कोतवाली की रहने वाली हैं। उनका विवाद किन्नर शबनम उर्फ सगीर (मोहल्ला ठाकुरान, थाना बढ़ापुर निवासी) और किन्नर मुस्कान (चेला किन्नर शकीला हाजी), सलीम व अब्बास (पुत्र गण गयासुद्दीन, मोहल्ला कानूनगोयान, झालू निवासी) के स्टाफ से चल रहा है। यह विवाद थाना शहर कोतवाली बिजनौर, थाना हीमपुर दीपा, थाना नगीना देहात और रायपुर हल्के के क्षेत्रों को लेकर है। इस संबंध में पहला समझौता 28 जून 2013 को और दूसरा समझौता 16 नवंबर 2017 को किन्नर समाज के जिम्मेदार लोगों की मौजूदगी में रानी किन्नर, लता किन्नर, शबनम किन्नर, मुस्कान, सलीम और अब्बास के बीच हुआ था। बची हुई मिठाई खाने से रानी किन्नर की दो भतीजियों की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई थी। इस मामले में थाना किरतपुर में मुकदमा दर्ज किया गया था, और पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी किन्नर शबनम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
https://ift.tt/fImaTrW
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply