DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

बाराबंकी के अवसनेश्वर मंदिर में चोरी का VIDEO:शिवलिंग पर पैर रखकर चांदी उखाड़ते दिखे चोर, बाहर खड़ी थी पुलिस

बाराबंकी के हैदरगढ़ स्थित प्रसिद्ध अवसनेश्वर महादेव मंदिर में चोरी की घटना सामने आई है। मंदिर के गर्भगृह में लगे सीसीटीवी कैमरों में चोर की करतूत कैद हो गई है। फुटेज में दिख रहा है कि चोर ने शिवलिंग पर पैर रखकर चांदी का अरघा उखाड़ा। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है। जांच से पता चला है कि यह वारदात मंगलवार रात करीब 2:30 बजे हुई। एक चोर मंदिर के पूर्वी हिस्से का चैनल गेट तोड़कर अंदर घुसा और लगभग डेढ़ घंटे तक मंदिर में रहा। फुटेज के अनुसार, जब चोर हाथ से अरघा नहीं उखाड़ पाया, तो उसने शिवलिंग पर पैर रखकर पूरी ताकत लगाई और करीब 9 किलो चांदी का सामान निकाल लिया। चोर ने अपनी पहचान छिपाने के लिए मंदिर के बल्ब भी बंद करने की कोशिश की। आशंका है कि इस वारदात में 3 से 4 लोग शामिल थे, जिन्होंने पहले मंदिर की रेकी की थी। इस घटना ने पुलिस गश्त पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जिस समय चोर मंदिर के अंदर वारदात को अंजाम दे रहे थे, उसी दौरान मंदिर के बाहर सड़क पर डायल 112 की पुलिस गाड़ी खड़ी थी। पुलिसकर्मी वाहन के भीतर ही मौजूद थे, लेकिन उन्हें डेढ़ घंटे तक चली इस चोरी की भनक तक नहीं लगी। इस लापरवाही को लेकर स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में नाराजगी है। पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने मामले की जांच के लिए क्राइम ब्रांच सहित तीन विशेष टीमों का गठन किया है। पुलिस अब केवल मंदिर ही नहीं, बल्कि आसपास की मुख्य सड़कों और पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर लगे हाई-रेज़ोल्यूशन कैमरों की फुटेज को भी खंगाल रही है ताकि आरोपियों को जल्द पकड़ा जा सके। ताकि चोरों के भागने के रूट का पता लगाया जा सके। सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने फुटेज के आधार पर कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है जिनसे पूछताछ की जा रही है।


https://ift.tt/4VYQkZD

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *