बागपत शहर कोतवाली पुलिस ने निवाड़ा चौकी के पास से एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 1 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक सूरज राय के निर्देश पर पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी और अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि हरियाणा से बागपत में एक गांजा तस्कर आ रहा है। सूचना के आधार पर निवाड़ा चौकी के समीप चेकिंग के दौरान आरोपी को पकड़ा गया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान इंतजार पुत्र इश्तियाक, निवासी निवाड़ा के रूप में हुई है। बरामद गांजा बागपत में अलग-अलग स्थानों पर तस्करी के लिए लाया जा रहा था। आरोपी इंतजार पर बागपत कोतवाली में पहले से ही दो मामले दर्ज हैं। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 50 हजार रुपये बताई जा रही है। कोतवाली प्रभारी बृजेश कुमार ने बताया कि गांजा तस्कर को गिरफ्तार कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
https://ift.tt/VNdFHfC
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply