DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

बहराइच में 5.41 लाख मतदाताओं के नाम हटे:सबसे ज्यादा सदर विधानसभा सीट से नाम कटे, 21 लाख 7 हजार 16 मतदाता बचे

बहराइच जिले में चुनाव आयोग द्वारा जारी नई मतदाता सूची के अनुसार, कुल 5 लाख 41 हजार 328 मतदाताओं के नाम हटा दिए गए हैं। इस प्रक्रिया के बाद, जिले की सात विधानसभा सीटों पर अब 21 लाख 7 हजार 16 मतदाता शेष बचे हैं। विधानसभा क्षेत्रवार आंकड़ों के विश्लेषण से पता चलता है कि बहराइच सदर सीट पर सर्वाधिक नाम हटाए गए हैं। इस सीट पर पहले 4 लाख 13 हजार 934 मतदाता थे, जिनमें से 1 लाख 14 हजार 186 मतदाताओं के नाम सूची से बाहर किए गए हैं। हटाए गए नामों में 14,052 मतदाता मृत पाए गए हैं। उल्लेखनीय है कि पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा की अनुपमा जायसवाल ने समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी यासर शाह को मात्र 4,078 वोटों के अंतर से हराया था। बलहा विधानसभा क्षेत्र में कुल 3 लाख 78 हजार 113 मतदाताओं में से 77 हजार 542 नाम हटाए गए हैं। अब इस सीट पर 3 लाख 5 सौ 71 मतदाता दर्ज हैं। नानपारा विधानसभा में 3 लाख 59 हजार 522 मतदाताओं में से 82 हजार 522 नाम हटाए गए हैं। वर्तमान में यहां 2 लाख 77 हजार मतदाता शेष हैं। मटेरा विधानसभा में 3 लाख 53 हजार 600 मतदाताओं में से 64 हजार 765 नाम हटाए गए। अब इस सीट पर 2 लाख 88 हजार 835 मतदाता हैं। महसी विधानसभा में 3 लाख 49 हजार 573 मतदाताओं में से 57 हजार 254 नाम हटाए गए हैं, जिसके बाद कुल मतदाताओं की संख्या 2 लाख 92 हजार 319 रह गई है। पयागपुर विधानसभा में 62 हजार 703 मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं। इस प्रक्रिया के बाद, यहां अब 3 लाख 32 हजार 54 मतदाता शेष हैं। वहीं कैसरगंज विधानसभा में पूर्व में 3 लाख 98 हजार 843 मतदाता थे जिसमें से 82354 मतदाताओं के नाम काटे गए हैं , जिसके बाद अब यहां पर कुल 3 लाख 16 हजार 489 मतदाता बचे है। आपको बता दें कि सघन पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान पूरे जनपद में 82 हजार 234 मृत मतदाताओं के नाम भी हटाए गए हैं । इसके साथ ही 2 लाख 22 हजार 747 मतदाता अन्य जगह पर शिफ्ट हो चुके हैं वही 1 लाख 40 हजार 33 मतदाता की लोकेशन ही नहीं मिल सकी ।


https://ift.tt/5j7dEBf

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *