DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

बलरामपुर में शीतलहर का कहर:न्यूनतम तापमान 11 डिग्री, कोहरे से विजिबिलिटी 100 मीटर से कम

बलरामपुर जिले में शीतलहर का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को जिले का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। ठंड और गलन के चलते सामान्य जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। सुबह के समय जिले में घना कोहरा छाया रहा। कोहरे के कारण दृश्यता (विजिबिलिटी) घटकर 100 मीटर से भी कम रह गई। पूरा इलाका कोहरे की चादर में लिपटा नजर आया, जिससे लोगों की दिनचर्या प्रभावित हुई। सुबह और देर शाम चल रही सर्द हवाओं ने ठिठुरन और बढ़ा दी है। करीब 13 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बह रही ठंडी हवाओं के कारण लोग ठंड से कांपते नजर आए। जरूरी काम से बाहर निकलने वाले लोग गर्म कपड़ों में पूरी तरह ढके दिखाई दिए। ग्रामीण इलाकों में हालात ज्यादा खराब ग्रामीण क्षेत्रों में ठंड और कोहरे का असर और अधिक देखने को मिला। घने कोहरे के कारण सड़कों पर दृश्यता बेहद कम हो गई, जिससे वाहन चालकों को सुबह के समय भी गाड़ियों की लाइट जलाकर चलना पड़ा। इससे सड़क दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ गई है।
मौसम विभाग की चेतावनी मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले कुछ दिनों तक जिले में ठंड से राहत मिलने की संभावना कम है। प्रशासन और मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे अनावश्यक रूप से बाहर न निकलें और ठंड से बचाव के सभी जरूरी उपाय अपनाएं।


https://ift.tt/WDchj21

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *