DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

बलरामपुर पुलिस ने बाल विवाह रोकने की शपथ ली:मिशन शक्ति के तहत जागरूकता अभियान तेज होगा

बलरामपुर पुलिस ने बाल विवाह जैसी सामाजिक कुप्रथा को समाप्त करने और बच्चों के अधिकारों की रक्षा के उद्देश्य से ‘बाल विवाह मुक्त भारत अभियान’ के तहत शपथ ली है। यह कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन में जनपद के सभी थानों में आयोजित किया गया। अभियान के अंतर्गत, थाना स्तर पर पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने संकल्प लिया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में बाल विवाह की रोकथाम के लिए पूरी सतर्कता बरतेंगे। किसी भी प्रकार की सूचना मिलने पर तत्काल विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में बाल विवाह जैसी कुप्रथा को समाप्त करना, बच्चों के अधिकारों की सुरक्षा करना और आमजन को इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना है। यह शपथ ग्रहण कार्यक्रम निदेशालय महिला कल्याण, उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा संचालित ‘मिशन शक्ति’ के उद्देश्यों के अनुरूप आयोजित किया गया। तस्वीरें देखिए… ‘मिशन शक्ति’ का प्रमुख लक्ष्य महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देना है। इस दौरान बाल विवाह को महिलाओं और बालिकाओं के अधिकारों के विरुद्ध एक गंभीर सामाजिक अपराध बताया गया और इसे जड़ से समाप्त करने पर जोर दिया गया। साथ ही, बालिकाओं को शिक्षा, सुरक्षा और समान अवसर उपलब्ध कराने की आवश्यकता पर भी प्रकाश डाला गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में बलरामपुर पुलिस ने यह भी संकल्प लिया कि मिशन शक्ति अभियान के तहत ग्राम स्तर, विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों, स्वयं सहायता समूहों और जनप्रतिनिधियों के सहयोग से जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बलरामपुर पुलिस महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और बाल विवाह मुक्त समाज के निर्माण हेतु निरंतर सक्रिय भूमिका निभाती रहेगी।


https://ift.tt/APDCsuq

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *