DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

बलरामपुर की छात्रा ने नेट क्वालीफाई किया:एम एल के पी जी कॉलेज का मान बढ़ाया, शिक्षाशास्त्र में सफलता

एम एल के पी जी कॉलेज, बलरामपुर की छात्रा मधु उपाध्याय ने शिक्षाशास्त्र विषय में यूजीसी नेट परीक्षा उत्तीर्ण की है। उनकी इस उपलब्धि पर शिक्षकों, परिजनों और मित्रों ने बधाई दी है। मधु उपाध्याय सिद्धार्थनगर जनपद के सुरेश कुमार उपाध्याय और गीता देवी की पुत्री हैं। वह अपने तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ी हैं। मधु ने अपनी माध्यमिक शिक्षा गृह जनपद से पूरी की। वर्ष 2020 में उन्होंने उच्च शिक्षा के लिए एम एल के पी जी कॉलेज, बलरामपुर में प्रवेश लिया। उन्होंने 2023 में स्नातक और 2025 में शिक्षाशास्त्र विषय में परास्नातक की डिग्री प्राप्त की। परास्नातक के दौरान ही मधु ने यूजीसी नेट परीक्षा में बैठने का निर्णय लिया था। उन्होंने अपने शिक्षकों के मार्गदर्शन में तैयारी शुरू की। मधु ने दिसंबर 2025 में आयोजित यूजीसी नेट परीक्षा में शिक्षाशास्त्र विषय में सफलता हासिल की। उनकी इच्छा उच्च शिक्षा के क्षेत्र में करियर बनाने और भावी पीढ़ी को शिक्षा के प्रति जागरूक करने की है। मधु ने अपनी इस सफलता का श्रेय ईश्वर, अपने नियमित अभ्यास, गुरुजनों, माता-पिता के आशीर्वाद और मित्रों के विश्वास को दिया है। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. जे पी पाण्डेय और मुख्य नियंता प्रो. वीणा सिंह ने मधु के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। शिक्षाशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. डी के मौर्य, असिस्टेंट प्रोफेसर लेफ्टिनेंट डॉ. देवेन्द्र कुमार चौहान, डॉ. श्रीनारायण सिंह, डॉ. विशाल गुप्त और प्रियंका गुप्ता सहित कई अन्य शिक्षकों, परिजनों और मित्रों ने भी उन्हें बधाई दी।


https://ift.tt/Go5aUSQ

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *