शाहजहांपुर में इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल (IMC) प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां के बेटे फरमान रजा के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने उनकी कार से ड्रग्स और सिरिंज बरामद की थी। मेडिकल परीक्षण के बाद फरमान को उनके परिवार और वकील के सुपुर्द कर दिया गया है। यह घटना बीती रात करीब 9 बजे तिलहर थाना क्षेत्र के कछियानी खेड़ा के पास हुई, जब फरमान की कार ने एक रोडवेज बस को पीछे से टक्कर मार दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार सवार फरमान रजा को हिरासत में ले लिया। तलाशी के दौरान उनकी कार से एक बैग मिला, जिसमें ड्रग्स और सिरिंज थीं। पूछताछ में फरमान रजा ने स्वीकार किया कि वह ड्रग्स का सेवन करता है। इसके बाद पुलिस ने तिलहर थाने में उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की। घटना की जानकारी मिलते ही फरमान के परिवार के सदस्य और वकील रात में ही तिलहर थाने पहुंच गए। पुलिस के अनुसार, फरमान रजा अपने पिता की जमानत के संबंध में प्रयागराज में एक वकील से मिलने जा रहे थे। कुछ कागजात कम होने के कारण वे शाहजहांपुर से बरेली लौट रहे थे। पुलिस ने बताया कि जब उन्हें कार से बाहर निकाला गया तो उनके हावभाव सामान्य नहीं थे, हालांकि उनमें शराब की गंध नहीं आ रही थी। लग रहा था कि वह ड्रग्स का सेवन किए हुए था। फिलहाल उसका मेडिकल परीक्षण करा दिया गया है। सीओ तिलहर ज्योति यादव ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर उसका मेडिकल परीक्षण करा दिया गया है। ड्रग्स का सेवन किया था या नही ये मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद साफ हो पाएगा। उन्होंने कहा कि कार सवार फरमान रजा को उसके परिवार और उसके वकील के सुपुर्द किया गया है। बता दें कि इस हादसे के जब ये साफ हुआ कि कार सवार कोई और नही बल्कि तौकीर रजा खां बेटा फरमान रजा तो हड़कंप मच गया। जानकरी मिली कि फरमान रजा कार की डिग्गी नही खोल रहा था। इसके बाद तत्काल एसपी ग्रामीण दीक्षा भवरे मौके पर पहुंची। उसके बाद थाने में उससे पूछताछ की थी।
https://ift.tt/gEwlSk9
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply