DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

बरेली में बड़े ऑनलाइन ठग गिरोह का पर्दाफाश:बीमा पॉलिसी में बोनस का झांसा देकर करोड़ों की ठगी, 4 आरोपी गिरफ्तार

बरेली में भुता पुलिस ने बीमा धारकों को निशाना बनाने वाले एक बड़े ऑनलाइन ठगी गिरोह का पर्दाफाश किया है। यह गिरोह बीमा पॉलिसी में बोनस और अतिरिक्त मुनाफे का झांसा देकर लोगों को आर्थिक नुकसान पहुंचा रहा था। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान मौके से चार शातिर ठगों को गिरफ्तार किया है। एसपी साउथ अंशिका वर्मा ने बताया कि यह गिरोह पूरी तरह योजनाबद्ध तरीके से काम कर रहा था। आरोपी अलग-अलग मोबाइल नंबरों से कॉल कर खुद को नामी बीमा कंपनियों का प्रतिनिधि बताते थे। वे पीड़ितों का भरोसा जीतने के बाद उन्हें बोनस, रिफंड या पुरानी पॉलिसी पर अधिक लाभ मिलने का लालच देकर ऑनलाइन भुगतान करा लेते थे। जांच के अनुसार, गिरोह के 10 म्यूअल खातों में लगभग 1 करोड़ 88 लाख रुपये के लेनदेन का पता चला है। ये खाते अलग-अलग जगहों पर पंजीकृत थे। पुलिस को सूचना मिली थी कि केसरपुर साप्ताहिक बाजार के पास एक खाली मैदान में कुछ युवक स्विफ्ट कार में बैठकर बीमा से जुड़ी ठगी को अंजाम दे रहे हैं। सूचना के आधार पर भुता पुलिस ने घेराबंदी कर चारों आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान मो. नवी, फरमान, मो. अकरम और आरिफ के रूप में हुई है, जो सभी बरेली जिले के निवासी हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से ठगी में इस्तेमाल किए गए 7 मोबाइल फोन, एक टैबलेट, 5 एटीएम कार्ड, एक पैन कार्ड, फर्जी बिलों की चालान स्लिप, विजिटिंग कार्ड और 54 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। साथ ही, ठगी में इस्तेमाल स्विफ्ट कार को भी जब्त कर लिया गया है। पूछताछ में खुलासा हुआ कि ठगी की रकम फर्जी या किराए पर लिए गए बैंक खातों में मंगाई जाती थी, जिसे बाद में आपस में बांट लिया जाता था। आरोपी सामान्य पृष्ठभूमि से जुड़े हैं और आसान कमाई के लालच में इस अपराध में शामिल हो गए। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ आईटी एक्ट और बीएनएस की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।


https://ift.tt/3oYSAP2

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *