बबीना नेशनल हाईवे पर बुधवार को दोपहर 1 बजे एक सड़क दुर्घटना में राहुल कुशवाहा (35) गंभीर रूप से घायल हो गए। गुरसराय निवासी राहुल कुशवाहा अपनी एक्टिवा से तालबेहट से झांसी जा रहा था बबीना नेशनल हाईवे से गुजरते समय पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उनकी एक्टिवा को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही डायल 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। ईएमटी आनंद और चालक विवेक यादव ने घायल राहुल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने राहुल की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। बबीना थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।
https://ift.tt/LMZI4yP
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply