DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

बदायूं में मृत फाख्ता, एयरगन के साथ शिकारी गिरफ्तार:वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत FIR, एक साथी फरार

बदायूं में पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक शिकारी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक मृत काला फाख्ता और एक एयरगन बरामद हुई है। वन दरोगा की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। यह घटना बिसौली रोड पर बाइपास चौराहे पर हुई, जहां सिविल लाइंस थाना पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक बाइक पर सवार दो युवक बदायूं की ओर आते दिखे। पुलिस ने जब बाइक रोकने का इशारा किया, तो पीछे बैठा एक युवक खेतिहर इलाके की ओर भाग निकला। पुलिस ने बाइक चला रहे युवक को पकड़ लिया। गिरफ्तार युवक की तलाशी लेने पर उसके पास से एक एयरगन और कुछ छर्रे मिले। बाइक में लगे एक बैग से एक मृत काला फाख्ता भी बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान मोहल्ला सोथा निवासी राशिद पुत्र रियासत के रूप में बताई। उसने फरार हुए अपने साथी का नाम मोहल्ला चौधरी सराय, थाना कोतवाली निवासी फईम बताया। पुलिस की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन दरोगा अशोक कुमार ने देर रात आरोपी राशिद के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत पुलिस को तहरीर दी। इस तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और फरार साथी फईम की तलाश शुरू कर दी है।


https://ift.tt/uwPUORX

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *