DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

बदायूं में निर्माणाधीन दीवार गिरी, सास की मौत:पीएम आवास योजना के मकान में काम के दौरान हादसा, बहू घायल

बदायूं में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बन रहे एक मकान की दीवार गिरने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसकी बहू गंभीर रूप से घायल हो गई। यह हादसा दीवार काटकर बीम डलवाने के दौरान हुआ। घायल सास-बहू को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां सास ने दम तोड़ दिया। घटना सोमवार को बिल्सी कोतवाली के मोहल्ला संख्या दो में हुई। छोटेलाल नामक व्यक्ति के प्रधानमंत्री आवास योजना के मकान में निर्माण कार्य चल रहा था। मकान को मजबूत करने के लिए दीवार काटकर बीम डाला जा रहा था, तभी अचानक दीवार भरभराकर गिर गई। दीवार गिरने से 60 वर्षीय प्रेमवती कश्यप (पत्नी छोटेलाल कश्यप) और उनकी पुत्रवधू 45 वर्षीय अनीता (पत्नी रवि) मलबे में दब गईं। आसपास मौजूद लोगों ने शोर सुनकर परिवार को सूचना दी और बचाव कार्य शुरू किया। काफी प्रयास के बाद दोनों को मलबे से बाहर निकाला जा सका। घायल अवस्था में प्रेमवती और अनीता को पहले सीएचसी बिल्सी में भर्ती कराया गया। वहां से गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान सास प्रेमवती की मौत हो गई, जबकि बहू अनीता का उपचार जारी है। जिला अस्पताल कर्मियों ने शव को मोर्चरी में रखवाकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। परिजनों ने बताया कि प्रेमवती को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत यह मकान मिला था। निर्माण कार्य के दौरान दीवार में बीम डालने के लिए कटाई की जा रही थी, तभी यह हादसा हो गया।


https://ift.tt/6f4luJc

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *