मैनपुरी के कोतवाली क्षेत्र से अवैध हथियार लहराने का एक मामला सामने आया है। पिपरा घाट निवासी सचिन यादव ने आरोप लगाया है कि उन्हें और उनके भाई निखिल यादव को जान से मारने की धमकी दी गई और खुलेआम तमंचा लहराकर हवाई फायरिंग की गई। सचिन यादव के अनुसार, मदार गेट नगला ताल निवासी समर यादव पुत्र रामवीर सिंह ने पहले मोबाइल फोन पर गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी थी। यह घटना 4 जनवरी को हुई, जब सचिन और उनके भाई निखिल अपने घर पर मौजूद थे। आरोप है कि इसी दौरान आरोपी समर यादव पल्सर बाइक से वहां पहुंचा और उसके हाथ में अवैध तमंचा था। उसने गाली-गलौज करते हुए दोनों भाइयों को धमकाया। पीड़ित ने बताया कि जब उन्होंने इस घटना का वीडियो बनाना शुरू किया, तो आरोपी समर यादव और उग्र हो गया। आरोप है कि उसने तमंचा लहराते हुए हवाई फायरिंग की और जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया। इस संबंध में पीड़ित ने थाना कोतवाली में तहरीर दी है।
घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि एक युवक बाइक से आता है, उसके हाथ में तमंचा है और वह गाली-गलौज कर रहा है। जैसे ही उसे वीडियो बनाए जाने का एहसास होता है, वह बाइक मोड़कर तमंचा लहराते हुए मौके से फरार हो जाता है। पुलिस ने इस मामले का संज्ञान लिया है और जांच शुरू कर दी है। वायरल वीडियो के आधार पर आरोपी की पहचान और घटना की सत्यता की पुष्टि की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जांच पूरी होने के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
https://ift.tt/T23JjNS
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply