फैजाबाद बार एसोसिएशन के चुनाव में 91.12 प्रतिशत मतदान हुआ है। कुल 2 हजार 500 मतों के सापेक्ष 2 हजार 278 मतदान हुआ है।आज बुधवार को सुबह से मतों की गिनती आरंभ हो गई है।दोपहर से कार्यकारिणी आदि पदों का परिणाम आना आरंभ हो जाएगा।अध्यक्ष आदि बड़े पदों का परिणाम शाम तक आने के आसार हैं। अधिवक्ता संघ के लाइब्रेरी सभागार में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना चल रही है।सबसे पहले कार्यकारिणी और संयुक्त मंत्री के पदों के लिए मतगणना का काम चल रहा है।यदि कोई कंडीडेट दोबारा मतगणना कराना चाहता है तो उसे 5 हजार रुपए जमा करने होंगे। मंगलवार को हुए मतदान के लिए कुल 32 बूथ बनाए गए थे। कुल 3 मत निरस्त पाए गए हैं।अध्यक्ष और महामंत्री समेत 12पदों के लिए कुल 45 कंडीडेट के भाग्य का फैसला आज होने जा रहा है।चुनाव परिणाम का बेसब्री के साथ इंतजार किया जा रहा है।
https://ift.tt/3Cq4ZYt
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply