DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

फर्रूखाबाद में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप, पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा शव

फर्रूखाबाद के कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के जिराऊ गांव में गुरुवार को एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान सुरभि पत्नी विकास के रूप में हुई है, सुरभि की शादी विकास से 11 महीने पूर्व हुई थी । सुरभि का मायका नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव शुकरुल्लापुर में था । पति विकास के अनुसार, सुरभि कई महीनों से बीमार थीं और उनका इलाज चल रहा था। गुरुवार को एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।सूचना मिलने पर मायके पक्ष के लोग जिराऊ गांव पहुंचे। उन्होनें सुरभि की हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। इसके बाद उन्होंने पुलिस को घटना की जानकारी दी। प्रभारी निरीक्षक मदन मोहन चतुर्वेदी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल शुरू की। पुलिस ने पति विकास की फौती सूचना पर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक मदन मोहन चतुर्वेदी ने बताया कि गांव में पूछताछ एवं जांच पड़ताल की गई है , मृतका के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है ।मायके पक्ष से मौखिक सूचना दी गई है,यदि मायके पक्ष से कोई तहरीर मिलती है, तो आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।


https://ift.tt/Kgmr3Mh

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *