DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

फतेहपुर में वाहन की टक्कर में बाइक सवार की मौत:हादसे में दो घायल, प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर रेफर

फतेहपुर जनपद के बिंदकी कोतवाली क्षेत्र में बुधवार देर शाम एक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस हादसे में दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना कानपुर-बांदा मार्ग पर तेंदुली और पहरवापुर के बीच नरसिंह बाबा मंदिर के पास हुई। मृतक की पहचान 25 वर्षीय प्रांजुल सिंह उर्फ मतेश पुत्र कमल कुमार के रूप में हुई है, जो कानपुर के महाराजपुर थाना क्षेत्र के बउसर गांव के निवासी थे। वह बाइक पर अपने भांजे आदित्य और विकास पुत्र राजकुमार (28) के साथ यात्रा कर रहे थे। भांजा आदित्य कानपुर के घाटमपुर थाना क्षेत्र के जहांगीराबाद का रहने वाला है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले गई। वहां चिकित्सकों ने प्रांजुल उर्फ मतेश को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल आदित्य और विकास को प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर रेफर कर दिया गया। कोतवाली प्रभारी हेमंत मिश्रा ने बताया कि मृतक प्रांजुल अपने ममेरे भाई की सगाई में शामिल होने के लिए कल्याणपुर थाने के पहरवापुर गांव जा रहे थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


https://ift.tt/CZtU7k9

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *