प्रतापगढ़ के देल्हुपुर थाना क्षेत्र में सर्राफा व्यापारी से करीब 17 लाख रुपए की लूट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यह वारदात प्रयागराज–अयोध्या हाईवे पर गजेहड़ा जंगल के पास हुई, जहां बाइक सवार बदमाशों ने व्यापारी को रोककर नकदी और चांदी लूट ली। प्रयागराज से अमेठी जा रहे थे व्यापारी जानकारी के अनुसार, सर्राफा व्यापारी रितेश मौर्य प्रयागराज से अमेठी के रामगंज बाजार जा रहे थे। इसी दौरान गजेहड़ा जंगल के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और लूट की वारदात को अंजाम दिया। 9 लाख नकद और 3 किलो चांदी लूट ले गए बदमाश पीड़ित व्यापारी ने पुलिस को बताया कि बदमाशों ने करीब 9 लाख रुपये नकद और लगभग 3 किलोग्राम चांदी लूट ली। नकदी और चांदी की कुल कीमत करीब 17 लाख रुपये आंकी जा रही है। वारदात के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर, अपर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र लाल, सीओ सिटी प्रशांत राज हुड्डा, सीओ रानीगंज विनय प्रभाकर साहनी सहित देहात कोतवाली, मांधाता थाना पुलिस और एसओजी टीम मौके पर पहुंची। बदमाशों की तलाश में सर्च ऑपरेशन पुलिस ने पीड़ित व्यापारी से घटना की विस्तृत जानकारी ली और बदमाशों की तलाश में आसपास के इलाकों में सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। हाईवे और संपर्क मार्गों पर भी चेकिंग बढ़ा दी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
https://ift.tt/Lszrea8
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply