पीलीभीत के मोहल्ला शेर मोहम्मद स्थित खानकाहे उस्मानिया क़दीरिया में मंगलवार रात एक भव्य मुशायरे का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सैय्यद अब्दुल क़दीर मियां रहमतुल्ला अलैह (सरकार ताजुल औलिया) के जन्म-दिवस ‘जश्ने ताजुल औलिया’ के उपलक्ष्य में हुआ। इस रूहानी और अदबी महफिल की सरपरस्ती व अध्यक्षता मुफ़्ती हसन मियाँ क़िब्ला क़दीरी साहब ने की। उनकी देख-रेख में आयोजित इस कार्यक्रम में स्थानीय लोगों के साथ-साथ दूर-दराज से आए सैकड़ों अकीदतमंदों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का संचालन मशहूर नाजिम शाद पीलीभीती ने किया। मुशायरे में पीलीभीत के अलावा रामपुर, खटीमा, बीसलपुर, नवाबगंज, बरेली और सेथल जैसे विभिन्न शहरों के नामचीन शायरों ने शिरकत की। शायरों ने सरकार ताजुल औलिया की शान में अपनी बेहतरीन गजलें और नजमें पेश कर देर रात तक श्रोताओं को बांधे रखा। कार्यक्रम के समापन पर मुफ़्ती हसन मियां कदीरी साहब ने सभी मेहमान शायरों को विशेष उपहार भेंट कर सम्मानित किया। अंत में उन्होंने मुल्क की तरक्की, आपसी भाईचारे और शहर में अमन-ओ-अमान कायम रहने की सामूहिक दुआ कराई। इस अवसर पर खानकाह से जुड़े जिम्मेदारान, बड़ी संख्या में मुरीदीन और शहर के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। मुशायरे की सफलता पर सभी अकीदतमंदों ने खुशी व्यक्त की।
https://ift.tt/nFwIPf5
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply