DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

नोएडा प्राधिकरण सहायक प्रबंधक को हटाया:प्रबंधक को कारण बताओ नोटिस, अवैध निर्माण को रोकने में रहे विफल

अवैध निर्माण को लेकर नोएडा प्राधिकरण सख्त एक्शन ले रहा है। कार्य के प्रति लापरवाही और शिथिल पर्यवेक्षण पाए जाने पर वर्क सर्किल-06 के संबंधित अधिकारियों के खिलाफ प्राधिकरण मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने अनुशासनात्मक कार्रवाई के आदेश जारी किए है। इसके तहत वर्क सर्किल-6 के प्रबंधक अब्दुल शाहिद द्वारा प्रभावी पर्यवेक्षण न करने और कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही बरतने के कारण। करण बताओ नोटिस जारी किया गया। साथ ही विभागीय कार्यवाही के लिए निर्देश दिए गए। वहीं सहायक प्रबंधक विनीत कुमार शर्मा की प्रतिनियुक्ति की समय सीमा पूरी होने के बाद प्राधिकरण ने उन्हें तत्काल प्रभाव से सेवा से अवमुक्त कर दिया है। नोएडा प्राधिकरण के सीईओ ने स्पष्ट कहा कि अधिसूचित जमीन पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण या अवैध निर्माण स्वीकार्य नहीं होगा। यदि किसी भी क्षेत्र में विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत या लापरवाही पाई जाती है तो उनके विरुद्ध इसी प्रकार की कठोर दंडात्मक कार्रवाई जारी रहेगी। कराई जा चुकी 25 एफआईआर
बता दे नोएडा प्राधिकरण द्वारा साल-2024-25 में कुल 215912 वर्ग मीटर और साल 2025-26 में कुल 2393158 वर्ग मीटर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया है। जिसकी बाजार अनुमानित कीमत रुपए 2745 करोड़ है। वहीं पुलिस थानों में लगभग 25 एफआईआर दर्ज करायी गई। 527 नोटिस जारी किए गए
वर्तमान में नोएडा प्राधिकरण क्षेत्र में 174 अतिक्रमणकर्ताओं के विरुद्ध 527 नोटिस जारी किये गए हैं। इसके अलावा टीम बनाकर अवैध निर्माण को ध्वस्त करने की योजना पर काम किया जा रहा है। जल्द ही शहर में बड़े स्तर पर अवैध निर्माण को ध्वस्तीकरण करने की कार्यवाही की जाएगी।


https://ift.tt/oLwlU56

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *