DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

नेपाल सीमा पर सुरक्षा बढ़ाई गई:महराजगंज प्रशासन किरायेदारों को लेकर हुआ अलर्ट, सभी के कागजों का सत्यापन जारी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी नगर निकायों को सूची तैयार करने, प्रशासनिक अधिकारियों को रिपोर्ट सौंपने और हर मंडल में डिटेंशन सेंटर बनाने को कहा है। इसी के तहत, नेपाल सीमा पर सुरक्षा सतर्कता बढ़ा दी गई है और प्रशासन नगर निकायों में किरायेदारों को लेकर अलर्ट हो गया है। महराजगंज जिले में, जो नेपाल सीमा से सटा है, सुरक्षा एजेंसियां पहले से ही सक्रिय हैं। सोनौली अंतरराष्ट्रीय सीमा, निचलौल नगर पंचायत और नौतनवा नगर पालिका परिषद सहित अन्य कस्बों में पुलिस नियमित रूप से किरायेदारों, अस्थायी मजदूरों, कूड़ा बीनने वालों और कबाड़ बीनने वाले समूहों का सत्यापन करती रही है। हालांकि, जिले में अब तक किसी भी रोहिंग्या या बांग्लादेशी घुसपैठिए के पकड़े जाने की पुष्टि नहीं हुई है। हाल ही में पुलिस ने गांवों में स्टील बॉक्स और डेहरी बेचने वालों की भी जांच की थी, लेकिन उनमें भी कोई संदिग्ध नहीं मिला। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि फिलहाल जिले में किसी भी रोहिंग्या या बांग्लादेशी घुसपैठिए की कोई सूचना नहीं है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि नगर निकायों में रोहिंग्या-बांग्लादेशी की पहचान या सूची तैयार करने की प्रक्रिया अभी औपचारिक रूप से शुरू नहीं हो सकी है। सीमाई जनपद होने के कारण सतर्कता पहले से ही बरती जाती है, और निर्देश मिलने पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी।


https://ift.tt/j0Pg5aU

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *