DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

देवरिया में पुलिस मुठभेड़, एक पशु तस्कर घायल:एक गिरफ्तार, चार गौवंशीय पशु व अवैध शस्त्र बरामद

देवरिया जिले के बनकटा थाना क्षेत्र में शुक्रवार तड़के पुलिस और पशु तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। अमेठी मार्ग पर हुई इस कार्रवाई में पुलिस की जवाबी फायरिंग से एक तस्कर के पैर में गोली लग गई। घायल आरोपी को इलाज के लिए देवरिया मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जनपद में अपराध और पशु तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत भाटपार रानी और बनकटा थाना पुलिस की संयुक्त टीम संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की सघन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि बनकटा–अमेठिया मार्ग स्थित ऐंठी के पास एक पिकअप वाहन से अवैध रूप से गौवंशीय पशुओं की तस्करी की जा रही है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर वाहन को रोक लिया। पुलिस जब वाहन की जांच कर रही थी, तभी एक तस्कर ने अचानक पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लग गई और वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने उसे मौके पर ही हिरासत में लेकर मेडिकल कॉलेज भिजवाया। दो आरोपी मौके से गिरफ्तार
वाहन की जांच के दौरान पुलिस ने दो अन्य आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम अरविन्द पासवान उर्फ टेनी पुत्र श्रीकांत मांझी और अफरोज आलम उर्फ सुड्डू पुत्र शलाउद्दीन, दोनों निवासी खगौरा थाना धनौती, जनपद सिवान (बिहार) बताया। इनके पास से पशुओं के परिवहन से जुड़े कोई वैध दस्तावेज नहीं मिले। चार गौवंश बरामद, वाहन जब्त
तलाशी के दौरान पिकअप वाहन से चार गौवंशीय पशु बरामद किए गए, जिन्हें अवैध तरीके से ले जाया जा रहा था। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर पशुओं को सुरक्षित स्थान पर भिजवा दिया। प्रारंभिक जांच में पशु तस्करी की पुष्टि हुई है। घायल आरोपी का आपराधिक इतिहास
पैर में गोली लगने से घायल आरोपी की पहचान छोटे अली उर्फ कमरे आलम पुत्र इब्राहिम अली निवासी खगौरा थाना धनौती, जनपद सिवान (बिहार) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार उसके खिलाफ देवरिया और गोरखपुर जनपद के विभिन्न थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं। वर्ष 2017 में गौहत्या निवारण अधिनियम और आर्म्स एक्ट, वर्ष 2021 में बनकटा थाना क्षेत्र में गौहत्या निवारण अधिनियम, वर्ष 2022 में गैंगस्टर एक्ट तथा वर्ष 2024 में गोरखपुर के विभिन्न थानों में चोरी और माल बरामदगी से जुड़े मामले दर्ज हैं। आगे भी जारी रहेगा अभियान
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। जनपद में अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।


https://ift.tt/xWdftce

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *