DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

थाने पहुंचा पति-पत्नी का विवाद…पति बोला मेरा हो गया तलाक:महिला आयोग की सुनवाई में पहुंची महिला, 11 साल पहले के दिखाए तलाक के कागज

कानपुर में महिला आयोग की सदस्य पूनम दिवेदी ने सर्किट हाउस में महिलाओं की शिकायतों को सुना। महिलाओं की सुनवाई के दौरान कुल पांच शिकायते आई जिसमें एक वृद्ध महिला की पेंशन की शिकायत का मौके पर निस्तारण करने के निर्देश दिये। वहीं एक महिला को उसके ससुराल से रात में निकाल दिया, जब महिला ने थाने में शिकायत की तो पीड़िता को पता चला साल 2014 में उसका तलाक हो चुका है। मामला थाना चौबेपुर क्षेत्र के एक गांव का है। यहां की रहने वाली एक महिला की शादी साल 2009 में पीडिता की शादी दिल्ली के कंझावला थाना क्षेत्र में हुई। जिसके बाद साल 2011 में पीडिता के एक बेटे ने जन्म लिया। पीडिता महिला का आरोप है 19 अगस्त 2025 को दिल्ली में उसको घर से बाहर निकाल दिया, जिसकी सूचना डायल 112 पर दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने समझा बुझा करके मामला रफा दफा कर दिया। इसकी सूचना मिलने पर पीडिता ने पूरी जानकारी अपने पिता को बताई, पिता 25 अगस्त को पीडिता को बुला कर अपने गांव ले कर आ गए। पीडिता ने अपने साथ हुई घटना के बारे में महिला आयोग, पुलिस कमिश्नर से लिखित शिकायत की। जिसके बाद 25 सितंबर को पीडिता को महिला थाना बुलाया गया। जिस में पति की तरफ से वकील मामले में पक्ष रखने के लिए आते रहे। 13 दिसंबर 2025 को पीडिता का पति थाने में आया उसके बाद उसकी फ़ाइल को थाना चौबेपुर में भेज दी गई। बताया गया वहीं तुम्हारी FIR दर्ज की जाएगी। महिला की बगैर बात सुने हुए उसकी फ़ाइल बंद कर दी गई। पीडित महिला आज महिला आयोग की सदस्य से शिकायत के लिए सर्किट हाउस पहुंची। पीडिता ने दैनिक भास्कर को बताया हमारी शादी हुए 16 साल हो गई, 2011 में बेटे ने जन्म लिया जिसकी उम्र 14 साल है। इन लोगों ने अगस्त में मेरे साथ मारपीट की जिसके बाद मैं अपने पिता के साथ मायके कानपुर आ गई। महिला थाना में हूई बातचीत में पता चला- साल 2014 में मेरा तलाक हो गया, जिसकी मुझे जानकारी 11 साल बाद अब पता चली। अगर मेरा तलाक 2014 में हो गया था तो 11 साल तक मुझे अपने घर में रखा। मेरी मांग है मेरे केस की जांच की जाए, उसके बाद कार्यवाही की जाए, पुलिस ने तो मेरी बात ही नहीं सुनी। आज हम शिकायत करने के लिए यहां आए है। महिला आयोग की सदस्य पूनम दिवेदी ने बताया आज कुल 5 शिकायते आई है, जिसमें एक शिकायत का मौके पर निस्तारण किया गया है, तलाक वाले मामले मे मेरी तरफ से कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिये गए है, जांच होने के बाद सख्त कार्यवाही की जाएगी।


https://ift.tt/8JV9L0i

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *