बरेली बवाल के मास्टरमाइंड तौकीर रजा के बेटे को पुलिस ने बीती रात गिरफ्तार किया था, जिसे बुधवार सुबह थाने से जमानत मिल गई। शाहजहांपुर में नशे की हालत में कार चला रहा तौकीर रजा का बेटा एक रोडवेज बस से भिड़ गया था, जिसके बाद लोगों ने उसे कार से निकाला। हालांकि, उसे ज्यादा चोट नहीं आई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब उससे पूछताछ की, तो उसने बताया कि वह आला हजरत परिवार से है और मौलाना तौकीर रजा का बेटा फरमान रजा खां है। NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज DIG अजय कुमार साहनी ने बताया कि नेशनल हाईवे (बरेली-लखनऊ) पर शाहजहांपुर जनपद के तिलहर थाना क्षेत्र में एक कार ने रोडवेज बस में टक्कर मार दी थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार सवार को बाहर निकाला और उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले गई। पूछताछ में पता चला कि वह मौलाना तौकीर रजा का बेटा है। जब पुलिस ने उसकी कार की डिक्की की तलाशी लेनी चाही, तो उसने काफी टालमटोल की। पुलिस की सख्ती के बाद उसने डिक्की खोली, जिसमें रखे बैग से ‘क्रिस्टल ड्रग्स’ बरामद हुई। आधा ग्राम ड्रग्स बरामद फरमान ने पूछताछ के दौरान बताया कि यह ड्रग्स उसने अपने इस्तेमाल के लिए दिल्ली से खरीदी थी। फरमान के पास से आधा ग्राम क्रिस्टल ड्रग्स बरामद हुई है, जबकि आधा ग्राम वह इस्तेमाल कर चुका था। DIG अजय कुमार साहनी ने बताया कि चूंकि इस अपराध में सजा एक साल से कम है, इसलिए उसे थाने से ही जमानत दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बरेली बवाल में शामिल नहीं था फरमान गौरतलब है कि बरेली में 26 सितंबर को बवाल हुआ था, जिसमें फरमान के पिता मौलाना तौकीर रजा को पुलिस ने मुख्य आरोपी मानकर गिरफ्तार किया और जेल भेजा। तौकीर रजा 26 सितंबर से ही फतेहगढ़ जेल में बंद हैं। उनके खिलाफ बरेली के अलग-अलग थानों में बवाल से जुड़े कुल 12 मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें से 11 मुकदमों में चार्जशीट भी दाखिल की जा चुकी है। हालांकि, फरमान रजा अब तक किसी भी मुकदमे में आरोपी नहीं है। ऑस्ट्रेलिया से किया एमबीए फरमान रजा ने ऑस्ट्रेलिया से एमबीए की पढ़ाई की है और कुछ महीने पहले ही वह भारत वापस लौटा है। फिलहाल, फरमान को थाने से बेल मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली है। कल हुई घटना के बाद से परिवार काफी परेशान था, क्योंकि फरमान के पिता तौकीर रजा पहले से जेल में बंद हैं और बेटे की गिरफ्तारी के बाद उसकी मां का रो-रोकर बुरा हाल था।
https://ift.tt/bKN31SM
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply