DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

डेढ़ करोड़ के गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:देवरिया पुलिस और NCB की टीम ने दबोचा, बिहार से कंटेनर में भरकर ला रहे थे

देवरिया में लार थाना क्षेत्र के चोरडीहा गैस गोदाम के पास पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टीम ने डेढ़ करोड़ रुपए का गांजा बरामद किया है। गांजा मक्के की बोरियों में भरकर आसाम से देवरिया लाया जा रहा था। पुलिस ने मौके से कंटेनर चालक समेत दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। गोरखपुर नारकोटिक्स टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बिहार की ओर से भारी मात्रा में गांजा लाया जा रहा है। सूचना के आधार पर लार पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टीम ने संयुक्त रूप से चोरडीहा गैस गोदाम के पास घेराबंदी कर कंटेनर नंबर HR 38 Z 5407 को रोका। तलाशी के दौरान कंटेनर में रखी मक्के की बोरियों से तीन कुंतल 19 किलो गांजा बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार तस्कर गांजा छिपाने के लिए मक्के की बोरियों का इस्तेमाल कर रहे थे, ताकि शक न हो। बरामद गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपए आंकी गई है। पुलिस गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ कर रही है और गांजा तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।


https://ift.tt/KyriSlf

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *