DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

डबरी में 2 साल बाद कोटेदार का चयन:अमृतपुर तहसील में लॉटरी से हुआ, बच्चे ने निकाली पर्ची

अमृतपुर तहसील के ग्राम डबरी में दो साल से रिक्त सरकारी राशन विक्रेता (कोटेदार) पद का चयन बुधवार शाम को लॉटरी के माध्यम से किया गया। इस प्रक्रिया में सुआलाल को नया कोटेदार घोषित किया गया। यह पद पूर्व राशन विक्रेता की मृत्यु के बाद से खाली था, जिससे ग्रामीणों को राशन वितरण में परेशानी हो रही थी। चयन प्रक्रिया उपजिलाधिकारी संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में अमृतपुर तहसील सभागार में आयोजित की गई। कोटेदार पद के लिए गांव के 10 लोगों ने आवेदन किया था। इससे पहले कई बार ग्राम सभा की खुली बैठकों में चयन का प्रयास किया गया था, लेकिन आपसी सहमति न बनने और विवाद की आशंका के कारण प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी थी। निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए तहसील परिसर के बाहर एक बच्चे से लॉटरी निकलवाई गई। लॉटरी में सुआलाल के नाम की पर्ची निकली, जिसके बाद उपजिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने उन्हें नया सरकारी राशन विक्रेता घोषित किया। एआरओ अनिल कुमार यादव ने गुरुवार को बताया कि यह दुकान राशन विक्रेता रमेश चंद्र की मृत्यु के बाद रिक्त हुई थी। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि ग्राम सभा की खुली बैठकों में सहमति न बनने के कारण बीडीओ ने लॉटरी प्रक्रिया का सुझाव दिया था। इस दौरान बीडीओ सुनील कुमार जायसवाल और एडीओ पंचायत अजीत पाठक सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।


https://ift.tt/O84cztG

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *