कौशांबी के संदीपन घाट थाना क्षेत्र में बदनपुर रोड पर गुरुवार सुबह एक डंपर ने ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। इस हादसे में ट्रैक्टर ट्रॉली सहित सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया, जिससे उसमें सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर मूरतगंज चौकी पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया। मृतकों की पहचान संदीपन घाट थाना क्षेत्र के पल्हाना रोड मुजाहिदपुर निवासी रमेश कुमार के 16 वर्षीय पुत्र लवकुश और देवनारायण के 16 वर्षीय पुत्र अजय के रूप में हुई है। दोनों गांव के एक ट्रैक्टर के साथ मजदूरी का काम करते थे। गुरुवार सुबह करीब 4:00 बजे वे सगरा गांव से ट्रैक्टर में मिट्टी लादकर वापस आ रहे थे। जैसे ही ट्रैक्टर सगरा मोड़ से चंदवारी चौराहा की ओर मुड़ा, सामने से आ रहे एक अज्ञात डंपर ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरा, जिससे दबकर दोनों युवकों की मौत हो गई। हादसे के बाद डंपर चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों के साथ मूरतगंज चौकी इंचार्ज अजीत सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जेसीबी मशीन मंगवाकर पलटे हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली को हटाया गया और दोनों युवकों के शवों को बाहर निकाला गया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस फरार डंपर चालक की तलाश कर रही है।
https://ift.tt/zVFWvMS
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply