अमेठी के जायस कस्बे में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बनाने की कवायद तेज हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने इस संबंध में शासन को प्रस्ताव भेजा है, जिस पर जल्द मुहर लगने की उम्मीद है। इस पहल से हजारों लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। वर्तमान में जायस कस्बे में केवल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) संचालित है, जिसमें आधुनिक सुविधाओं का अभाव है। इस कारण गंभीर मरीजों को इलाज के लिए फुरसतगंज (लगभग 13 किलोमीटर दूर) या जिला अस्पताल (10 किलोमीटर से अधिक दूर) जाना पड़ता है। इससे आपातकालीन स्थिति में मरीजों को त्वरित राहत मिलने में देरी होती है। लोगों की स्वास्थ्य सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए, जिले के स्वास्थ्य विभाग ने शासन को सीएचसी निर्माण के लिए पत्र भेजा है। नया सीएचसी पुराने पीएचसी के पास ही बनाया जाएगा। इसके लिए करीब डेढ़ बीघा जमीन का चिन्हांकन भी किया जा चुका है। इस पूरे मामले पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) अंशुमान सिंह ने बताया कि शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रस्ताव जल्द ही पास हो जाएगा। प्रस्ताव पारित होने के बाद चिह्नित जमीन पर सीएचसी का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। भेजे गए पत्र में बताया गया है कि जायस की आबादी लगभग एक लाख है। इतनी बड़ी आबादी के लिए नजदीकी सीएचसी और जिला अस्पताल की दूरी अधिक होने के कारण गंभीर रूप से घायल या अन्य मरीजों को समय पर उपचार नहीं मिल पाता है। नए सीएचसी से यह समस्या दूर होगी।
https://ift.tt/75oTLdZ
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply