कन्नौज में हाइवे किनारे खेत में मिली जली हुई युवती के शव की शिनाख्त का मामला एक बार फिर उलझ गया है। जिस युवती की हत्या का दावा किया जा रहा था, उसके कथित प्रेमी ने पुलिस के सामने चौंकाने वाला बयान देते हुए युवती के जीवित होने की बात कही है। इस खुलासे के बाद पुलिस ने शव को दोबारा अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। खेत में मिला था जला हुआ शव 4 फरवरी की दोपहर कन्नौज के ऋतुकाला गांव में हाइवे किनारे आलू के खेत में एक युवती का जला हुआ शव मिला था। शव पूरी तरह जला हुआ था, जबकि चेहरा आंशिक रूप से सुरक्षित था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास शुरू किए थे। परिजनों ने की थी बेटी के रूप में पहचान शिनाख्त के दौरान सदर कोतवाली क्षेत्र के अहमदपुर रौनी गांव की एक महिला ने शव को अपनी बेटी बताया था। परिजनों का कहना था कि उनकी बेटी करीब 20 दिन पहले गांव के ही एक युवक के साथ चली गई थी। इस आधार पर पुलिस ने युवती के प्रेमी और उसके एक दोस्त को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की थी। प्रेमी का चौंकाने वाला दावा पुलिस अभिरक्षा में पूछताछ के दौरान प्रेमी ने युवती के जिंदा और सुरक्षित होने का दावा किया। उसने पुलिस को इस संबंध में कुछ साक्ष्य भी प्रस्तुत किए, जिससे पूरे मामले ने नया मोड़ ले लिया। शव दोबारा कब्जे में, डीएनए जांच की तैयारी प्रेमी के बयान के बाद पुलिस ने शव को दोबारा अपने कब्जे में ले लिया है। अब शव की पहचान की प्रक्रिया नए सिरे से की जा रही है। पुलिस द्वारा शव को डीएनए परीक्षण के लिए भेजे जाने की तैयारी की जा रही है। कोतवाली प्रभारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है। डीएनए रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
https://ift.tt/sk7MQuZ
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply