DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

छात्राओं से अभद्रता के बाद प्रशासन अलर्ट:पुलिस टीम ने पैदल गश्त की, कोचिंग सेंटरों के आसपास विशेष निगरानी

मैनपुरी में छात्राओं से अभद्रता के वायरल वीडियो और दैनिक भास्कर की खबर का प्रशासन ने संज्ञान लिया है। शहर कोतवाली क्षेत्र के हरिदर्शन नगर में महिला थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मिशन शक्ति अभियान के तहत कार्रवाई की। पुलिस टीम ने हरिदर्शन नगर में पैदल गश्त की। इस दौरान कोचिंग सेंटरों के आसपास विशेष निगरानी रखी गई। पुलिस ने इलाके में मौजूद कोचिंग सेंटर संचालकों से सीधे संवाद किया और उन्हें छात्राओं की सुरक्षा को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पहले 2 तस्वीरें देखिए… संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि यदि किसी भी प्रकार की अभद्रता, छेड़छाड़ या संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। महिला थाना प्रभारी ने संचालकों से छात्र-छात्राओं को जागरूक करने और किसी भी असहज स्थिति में तुरंत पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित करने को भी कहा। गश्त के दौरान बाइक से गुजर रहे युवकों को रोककर पूछताछ की गई। बिना वजह समूह में घूम रहे युवकों को कड़ी हिदायत दी गई कि क्षेत्र में दोबारा इस तरह की हरकतें बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। पुलिस ने स्पष्ट किया कि छात्राओं की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। पुलिस टीम ने पूरे इलाके में पैदल भ्रमण कर छात्राओं और स्थानीय लोगों को महिला सुरक्षा का भरोसा दिलाया। स्थानीय निवासियों ने बताया कि लंबे समय बाद इलाके में इस तरह की सख्ती देखने को मिली है। महिला थाना प्रभारी ने जानकारी दी कि मिशन शक्ति के तहत आगे भी नियमित गश्त की जाएगी और असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जाएगी। पुलिस की इस कार्रवाई से छात्राओं और अभिभावकों ने सुरक्षा के माहौल की उम्मीद जताई है।


https://ift.tt/86z1blX

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *