DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

चितबड़ागांव के 19 बूथों पर 3723 मतदाताओं के नाम कटे:विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SIR) में 1009 को नोटिस भेजा जाएगा

बलिया के चितबड़ागांव नगर पंचायत क्षेत्र के 19 मतदान बूथों पर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SIR) के तहत 3723 मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं। इनमें से 1009 मतदाताओं को नोटिस भेजे जाने की कार्रवाई की जाएगी। यह जानकारी नगर पंचायत स्थित कम्पोजिट विद्यालय परिसर में तहसीलदार अतुल हर्ष के नेतृत्व में आयोजित एक शिविर में दी गई। शिविर में सभी 19 बूथों के बीएलओ उपस्थित थे। शासन के निर्देशों के अनुसार, फेफना विधानसभा क्षेत्र के नगरवासियों को अवगत कराया गया कि SIR के अंतर्गत विधानसभा निर्वाचक नामावली के ड्राफ्ट रोल का प्रकाशन कर दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि नागरिक जूनियर हाई स्कूल/मिडिल स्कूल अथवा अपने-अपने बूथ पर संबंधित बीएलओ से मिलकर अपना और अपने परिवार का नाम जांच सकते हैं। नाम, पता या अन्य विवरण में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी पाए जाने पर तत्काल बीएलओ से संपर्क कर आवश्यक कार्रवाई कराई जा सकती है। इस दौरान यह भी जानकारी दी गई कि चितबड़ागांव का पुराना बूथ संख्या 193 अब उसके बगल में नए बूथ संख्या 223 से प्रारंभ हो गया है। इसी क्रम में प्रशासन द्वारा चिन्हित पात्र लाभार्थियों की सूची भी जारी की गई है। इस सूची में नगर क्षेत्र के वार्ड संख्या 231 से 249 तक के लाभार्थियों का विवरण शामिल है। प्रत्येक वार्ड में लाभार्थियों के नाम, पता, मोबाइल नंबर और कुल पात्रता/लाभ से संबंधित आंकड़े दर्ज किए गए हैं। वार्डवार विवरण प्रकाशित करने का उद्देश्य पारदर्शिता सुनिश्चित करना बताया गया है।प्रशासन ने स्पष्ट किया कि यदि किसी व्यक्ति को सूची में नाम या पात्रता को लेकर कोई आपत्ति है, तो वे निर्धारित समय सीमा के भीतर आवश्यक दस्तावेजों के साथ संबंधित कार्यालय में आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। आमजन से अपील की गई है कि वे सूची का अवलोकन कर किसी भी त्रुटि की स्थिति में समय रहते सुधार कराएं, ताकि योजना का लाभ सही पात्र व्यक्ति तक पहुंच सके। इस अवसर पर तहसीलदार अतुल हर्ष, नायब तहसीलदार प्रदीप यादव, रणवीर प्रताप कुशवाहा, पूनम पाल, मीना देवी, आकाश कुमार, सुमन्त प्रसाद गुप्ता, नीरज कुमार गुप्ता सहित सभी बीएलओ उपस्थित रहे।


https://ift.tt/MC2sUlH

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *