फर्रुखाबाद में चाइनीज मांझा बेचने के आरोप में एक कारोबारी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उसके पास से 15 गिट्टी चाइनीज मांझा बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। शहर कोतवाली पुलिस ने मंगलवार रात गोपनीय सूचना के आधार पर मोहल्ला गढ़ी अब्दुल मजीद निवासी मोहम्मद रिजवान के यहां छापा मारा। कोतवाली प्रभारी दर्शन सिंह सोलंकी के नेतृत्व में पुलिस बल ने दुकान और घर की तलाशी ली। इस दौरान बसंत पंचमी पर बेचने के लिए रखा गया 15 गिट्टी चाइनीज मांझा जब्त किया गया। कोतवाली प्रभारी दर्शन सिंह सोलंकी ने बताया कि चाइनीज मांझा बेहद खतरनाक है। उन्होंने अपनी टीम को निर्देश दिए हैं कि कोतवाली क्षेत्र में कहीं भी चाइनीज मांझे की बिक्री नहीं होने दी जाएगी। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि बाजार में चाइनीज मांझे की काफी मांग है और इसे बेचने पर अच्छा मुनाफा होता है। उसने अपने बयान अधिवक्ता के माध्यम से न्यायालय में देने की बात कही।
https://ift.tt/4MN9fXn
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply