अयोध्या के गोसाईगंज रेलवे स्टेशन के पूर्वी रेलवे क्रॉसिंग संख्या 94 पर शनिवार शाम करीब 4:45 बजे उस समय अफरा-तफरी की स्थिति बन गई, जब डाउन. गंगा सतलज एक्सप्रेस (3308 डाउन) के आगमन के दौरान रेलवे फाटक बंद करने को लेकर विवाद हो गया। सिविल पुलिस में तैनात हैं उप निरीक्षक कमलेश कुमार इस कारण ट्रेन को स्टेशन पर लगभग 5 मिनट तक रोकना पड़ा। स्थानीय लोगों के अनुसार ट्रेन के आने की सूचना पर गेटमैन अशोक कुमार यादव रेलवे फाटक बंद कर रहे थे। इसी दौरान सिविल पुलिस में तैनात उप निरीक्षक कमलेश कुमार मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि दोनों के बीच कहासुनी हो गई, जिससे गेट बंद करने में बाधा उत्पन्न हुई और ट्रेन को निर्धारित समय पर पास नहीं कराया जा सका।
घटना के समय रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के आरक्षी नरेश कुमार रेलवे फाटक पर यातायात नियंत्रण की ड्यूटी पर तैनात थे। विवाद बढ़ने के कारण ट्रेन को स्टेशन पर कुछ देर तक रोके रखना पड़ा। पूरे प्रकरण की लिखित जानकारी रेलवे विभाग की ओर से दी गई स्टेशन अधीक्षक महेंद्र नाथ ने बताया कि गेटमैन द्वारा सूचना दिए जाने के बाद पूरे प्रकरण की लिखित जानकारी रेलवे विभाग की ओर से कोतवाली गोसाईगंज प्रभारी, क्षेत्राधिकारी सदर अयोध्या और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अयोध्या को भेज दी गई है। सीओ ने कहा कि पूरे प्रकरण की जांच कराई जाएगी वहीं उप निरीक्षक कमलेश पासवान का कहना है कि उस समय रेलवे फाटक खुला हुआ था और वहां ई-रिक्शा, स्कूली वाहन सहित आम लोगों की भीड़ लगी थी। सुरक्षा की दृष्टि से फाटक खाली कराकर ट्रेन को पास कराने के लिए कहा गया था। इसी दौरान गेटमैन से कहासुनी हो गई, जिसके चलते ट्रेन कुछ देर के लिए विलंबित हुई। उन्होंने बताया कि मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी गई है और फिलहाल स्थिति सामान्य है। वहीं, इस संबंध में क्षेत्राधिकारी सदर अरविंद सोनकर ने बताया कि पूरे प्रकरण की जांच कराई जाएगी। यदि जांच में आरोपों की पुष्टि होती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
https://ift.tt/ue9jmqI
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply