गोरखपुर के शाहपुर इलाके के धर्मपुर में रविवार रात दोस्त को दवा देने जा रहे फार्मासिस्ट काे कार सवारों ने कुचलने की कोशिश की। फार्मासिस्ट की स्कूटी में कार बैक कर टक्कर मारी गई। इसके बाद तेज स्पीड में कार लेकर भाग गए। इससे फार्मासिस्ट घायल हो गए। पीड़ित ने शाहपुर थाने में शिकायत की। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जिसके आधार पर कार चालक की तलाश शाहपुर पुलिस कर रही है। दोस्त ने मंगाई थी दवा पिपराइच इलाके जंगल छत्रधारी स्थित नारायणपुर के रहने वाले सत्य प्रकाश मिश्रा बी फार्मा करने के बाद नोएडा में एक निजी कंपनी में नौकरी कर रहे हैं। रविवार रात करीब 1:30 बजे धर्मपुर के रहने वाले दोस्त ने फोन कर कहा कि उनकी तबीयत खराब है और दवा नहीं मिल रही है। सत्य प्रकाश ने मेडिकल कॉलेज के पास से दवा खरीदी और स्कूटी से धर्मपुर जा रहे थे। राप्तीनगर चौराहे के पास एक कार सवार ने तेजी से पीछे की ओर बैक किया और स्कूटी में टक्कर मार दी। इसके बाद भाग गया। ठोकर से वह सड़क पर गिरकर जख्मी हो गए और स्कूटी भी क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने उन्हें मेडिकल कॉलेज ले जाकर इलाज कराया। सोमवार को सत्य प्रकाश ने शाहपुर पुलिस को प्रार्थना पत्र और सीसीटीवी फुटेज सौंप दिया। शाहपुर थाना प्रभारी चंद्रभान सिंह ने बताया कि प्रार्थना पत्र प्राप्त हो गया है और मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
https://ift.tt/M7Kqtpd
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply