DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

गोंडा में घना कोहरा, विजिबिलिटी 10 मीटर:बर्फीली हवाएं चलने से तापमान में गिरावट, 10 डिग्री पहुंचा

गोंडा जिले में आज सुबह से ही मौसम के कड़े तेवर देखने को मिल रहे हैं समूचा जनपद घने कोहरे की सफेद चादर में लिपटा हुआ है। जिससे जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है आलम यह है कि सुबह के समय दृश्यता (विजिबिलिटी) घटकर मात्र 10 मीटर तक रह गई है। जिसने सड़कों पर वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है ​घने कोहरे के कारण गोंडा-लखनऊ हाईवे सहित जिले की आंतरिक सड़कों पर आवागमन बेहद चुनौतीपूर्ण हो गया है। 10 मीटर की कम विजिबिलिटी के चलते वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।दुर्घटनाओं से बचने के लिए लोग अपने वाहनों की हेडलाइट और फॉग लाइट जलाकर रेंगने को मजबूर हैं। लंबी दूरी तय करने वाले यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने में सामान्य से दोगुना समय लग रहा है। जिसके चलते लोग अब घरों से काफी पहले निकलने को मजबूर हैं। ​कोहरे के साथ-साथ जिले में चल रही बर्फीली पछुआ हवाओं ने स्थिति को और गंभीर बना दिया है। सुबह से ही चल रही इन सर्द हवाओं के कारण कनकनी काफी बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार, गोंडा के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। आज जिले का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया है। ​ठंड और कोहरे का सबसे ज्यादा असर सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों और मॉर्निंग वॉक पर निकलने वाले बुजुर्गों पर पड़ रहा है। घने कोहरे और ठिठुरन के बीच स्कूल जाते नौनिहालों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं बाइक सवारों के लिए यह मौसम और भी कष्टदायक साबित हो रहा है क्योंकि सीधी हवा और कम विजिबिलिटी के कारण सफर जोखिम भरा हो गया है।


https://ift.tt/WUf8qh3

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *