DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

गोंडा में ईंट भट्‌ठे पर मुनीम की हत्या:धारदार हथियार से गला और गाल काटा, ऑफिस के अदंर घुसकर वारदात

गोंडा जिले के छपिया थाना क्षेत्र के साबरपुर गांव में एक ईंट भट्टे के मुनीम राम सजीवन वर्मा (40) की देर रात धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। यह घटना पवन मार्का ईंट भट्टे के ऑफिस के बरामदे में हुई, जहां राम सजीवन सो रहे थे। देर रात करीब 1 बजे राम सजीवन वर्मा के चीखने की आवाज सुनकर भट्टे पर काम करने वाले लोग उन्हें अयोध्या मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक राम सजीवन वर्मा अयोध्या के गोसाईगंज थाना क्षेत्र के अमसिन दहलवा के रहने वाले थे और पवन मार्का ईंट भट्टे पर मुनीम का काम करते थे। घटना की सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी मनोज कुमार रावत, सीओ मनकापुर और थाना अध्यक्ष छपिया मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतक का पोस्टमॉर्टम अयोध्या में कराया जा रहा है। घटनास्थल पर डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीमों को भी बुलाया गया। मौके पर भारी मात्रा में खून पड़ा मिला, जहां साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की जा रही है। घटना के बाद से ही ईंट भट्टे पर काम कर रही मजदूर भी काम करने के लिए नहीं आए हैं और घटनास्थल पर सन्नाटा पसरा हुआ है। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी मनोज कुमार रावत ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस फिलहाल सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच कर रही है।


https://ift.tt/HxsmJur

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *