गोंडा जिले के पांच भाजपा विधायकों ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों के विकास कार्यों पर चर्चा की और मुख्यमंत्री को एक मांग पत्र भी सौंपा। मुलाकात करने वाले विधायकों में कटरा बाजार से बावन सिंह, तरबगंज से प्रेम नारायण पांडेय, करनैलगंज से अजय कुमार सिंह, गौरा से प्रभात वर्मा और मेहनौन से विनय कुमार द्विवेदी शामिल थे। इन सभी विधायकों ने मुख्यमंत्री से घाघरा पुल (संजय सेतु) को मरम्मत के लिए तब तक बंद न करने की मांग की, जब तक कोई वैकल्पिक व्यवस्था या प्लाटून पुल न बन जाए। उन्होंने तर्क दिया कि वैकल्पिक व्यवस्था के बिना पुल बंद होने से लाखों लोगों को प्रतिदिन आवागमन में भारी परेशानी होगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधायकों की इस मांग को स्वीकार करते हुए आश्वासन दिया कि पहले वैकल्पिक मार्ग बनाया जाएगा, उसके बाद ही पुल को मरम्मत के लिए बंद किया जाएगा। जनप्रतिनिधियों ने यह भी मांग की कि मरम्मत के बजाय एक नया संजय सेतु घाघरा पुल बनाया जाए, ताकि भविष्य में लोगों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े। मुख्यमंत्री ने इस मांग पर भी आश्वासन दिया है। मुख्यमंत्री ने मुलाकात के दौरान जिले के अधिकारियों और विकास कार्यों की प्रगति पर भी चर्चा की। उन्होंने शेष विकास कार्यों को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए। सभी विधायकों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया कि उन्होंने उनकी मांगों को सुना और स्वीकार किया। मेहनौन विधायक विनय त्रिवेदी ने विशेष रूप से मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया कि उन्होंने प्लाटून पुल बने बिना घाघरा पुल बंद न करने का आश्वासन दिया है। उन्होंने इसको लेकर के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने को लेकर भी निर्देश सीएम योगी ने दिया है।
https://ift.tt/LWYwIAP
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply