DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

गाजियाबाद में पुलिस मुठभेड़ में हत्या का आरोपी गिरफ्तार:बदमाश के पैर में लगी गोली, अवैध हथियार बरामद

गाजियाबाद पुलिस ने एक मुठभेड़ के बाद हत्या के मामले में वांछित एक बदमाश को गिरफ्तार किया।आरोपी को घायल अवस्था में पकड़ा गया, जिसके कब्जे से अवैध हथियार, कारतूस और वारदात में इस्तेमाल की गई कार बरामद हुई है। देर रात स्वाट टीम, अपराध शाखा और थाना मधुबन बापूधाम पुलिस की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस को सूचना मिली थी कि हत्या के मामले में फरार आरोपी मधुबन बापूधाम क्षेत्र में छिपा हुआ है। इस सूचना के आधार पर इलाके में चेकिंग अभियान शुरू किया गया। चेकिंग के दौरान एक काले रंग की वरना कार को रोकने का प्रयास किया गया। कार सवार बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। इसके बाद पुलिस ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। घायल बदमाश को तत्काल सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान यासिर पुत्र अलीम, निवासी मोहल्ला कोट, मुरादनगर (उम्र लगभग 32 वर्ष) के रूप में बताई। यासिर ने पूर्व में इमरान नामक युवक की हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक अवैध देसी पिस्टल, जिंदा और खोखा कारतूस के साथ-साथ काले रंग की वरना कार बरामद की है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, यासिर के खिलाफ पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। एसीपी कविनगर सूर्यबली मौर्य ने बताया कि आरोपी लंबे समय से फरार था और पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। उन्होंने कहा कि मुठभेड़ के दौरान आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके जवाब में आत्मरक्षा में कार्रवाई की गई। आरोपी का इलाज चल रहा है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


https://ift.tt/r7ESnwy

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *