गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र में रविवार रात सलामत गेट के पास एक क्रॉकरी की दुकान में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लोग फायर विभाग को कॉल करते रहे। आग की लपटों को देखकर आसपास के व्यापारियों में अफरा तफरी मच गई। बताया गया कि पास में बिजली की लाइन में आग लगी थी, ऐसे में इसी से आग लगनी बताई जा रही है। आग की तस्वीरें देखिए बाजार में मची अफरा तफरी आग लगने की सूचना मिलते ही मसूरी थाने के एसएचओ अजय कुमार पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे, और स्थिति को संभालते हुए फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। आग की लपटें उठती देख आसपास की दुकानों और बाजार में मौजूद लोग मौके पर जुट गए। आग को देखकर लोग वीडियो बनाने में लगे रहे।
स्थानीय लोगों के अनुसार आग इतनी तेज थी कि दुकान में रखा सारा सामान जलकर खाक होने की आशंका है। पुलिस ने एहतियातन आसपास की दुकानों को खाली कराया और भीड़ को मौके से दूर किया। एक घंटे तक नहीं पहुंची फायर ब्रिगेड पुलिस और लोगों के द्वारा आग पर काबू पाने का प्रयास किया जाता रहा। लोगों का कहना है कि फायर की गाड़ी एक घंटे तक नहीं पहुंची। जिससे लोगों में आक्रोश बढ़ गया। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की रही है। ऐसे में सवाल है कि एफएसओ और सीएफओ को लेकर पहले भी पुलिस कमिश्नर फटकार लगा चुके हैं।
https://ift.tt/X5VMOAS
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply