अलीगढ़ के गंगीरी थाना क्षेत्र के मझोला गांव में खेत की मेड़ को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। बुधवार दोपहर करीब 12 बजे हुई इस घटना में चार लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस के अनुसार, एक पक्ष से चंद्रवती अपने खेत में पानी लगा रही थीं। इसी दौरान खेत की मेड़ काटने को लेकर दूसरे पक्ष से उनकी कहासुनी हो गई। यह कहासुनी देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गई और दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चलने लगे। मारपीट में चंद्रवती पत्नी वीरेंद्र और काजल पुत्री वीरेंद्र घायल हो गईं। वहीं, दूसरे पक्ष से कमला पत्नी गोवर्धन और सोमवती पत्नी वीरेंद्र को चोटें आईं। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दोनों पक्षों ने गंगीरी थाने में एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
https://ift.tt/08LEuIn
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply