DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

खूब वसूला टैक्स, 2 नंबर का टैक्स…‘बंटी टैक्स’:मेयर-पार्षद विवाद पर जारी किया गाना, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही ऑडियो क्लिप

कानपुर में मेयर और पार्षदों के बीच चल रहा विवाद अब सोशल मीडिया तक फैल गया है। मेयर के बेटे पर लग रहे भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद एक गाने की ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इसे बंटी टैक्स का नाम दिया गया है। इस गाने में मेयर के बेटे बंटी पांडेय पर जमकर आरोप लगाए गए हैं। ‘बंटी टैक्स-बंटी टैक्स’ नाम से जारी हुए इस गाने में साइकिल स्टैंड के ठेके से लेकर नगर निगम में नौकरी लगवाने के नाम पर रुपए लेने तक के आरोप लगाए गए हैं। यह सभी आरोप पिछले कई दिनों से लगातार भाजपा के बागी हुए पार्षद मेयर और उनके बेटे पर लगा रहे हैं। नगर निगम में बीते दिनों हुए सदन केबाद से यह मामला लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है। मेयर और पार्षदों के बीच चल रहा है विवाद कानपुर नगर निगम में मेयर प्रमिला पांडेय और भाजपा के पार्षदों के बीच लगातार विवाद चल रहा है। बीते 26 दिसंबर को नगर निगम के सदन के बाद मेयर ने पार्षद पवन गुप्ता और पार्षद अंकित मौर्य को सस्पेंड कर दिया था। जिसके बाद भाजपा के पार्षदों ने नगर निगम में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे और मेयर के बेटे बंटी पांडेय को इसकी जड़ बताया था। पार्षदों ने एक संघर्ष मोर्चा बना दिया है, जिसमें पवन और अंकित के साथ पार्षद विकास जायसवाल, पार्षद आलोक पांडेय, पार्षद लक्ष्मी कोरी और पार्षद हरि स्वरूप तिवारी जुड़े हैं। संगठन के पदाधिकारियों ने इस विवाद को सुलझाने की कोशिश की, लेकिन यह मामला नहीं सुलझा। अब पार्षद इस मामले को लेकर डिप्टी सीएम के पास जाने की तैयारी कर रहे हैं। हुई नहीं नाला सफाई, फिर भी बंटी टैक्स है भाई सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे गाने में मेयर प्रमिला पांडेय के बेटे बंटी पांडेय पर जमकर निशाने साधे गए हैं। इसमें आरोप लगाए गए हैं कि नाले की सफाई हुई नहीं, फिर भी बंटी टैक्स वसूल लिया गया। गली सड़क निर्माण में भी कमीशन लेने के आरोप लगे हैं। स्मार्ट सिटी, नाममि गंगे, सामुदायिक शौचालय तक में कमीशन खोरी के आरोप इस गीत में लगाए गए हैं। नगर निगम में होने वाले काम के अलावा सड़क पर रेहड़ी और ठेला लगाने वालों से भी वसूली के आरोप इस गीत में लगाए जा रहे हैं। जिसके बाद यह ऑडियो क्लिप नगर निगम और पूरे शहर में जमकर वायरल हो रही है। ऑडियो क्लिप पर पार्षदों ने साधी चुप्पी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही ‘बंटी टैक्स’ की ऑडियो क्लिप के बारे में यह माना जा रहा है कि इसे पार्षदों ने जारी किया है। लेकिन संघर्ष मोर्चा में शामिल पार्षद इसके बारे में बोलने से बच रहे हैं। सभी पार्षद इस बारे में चुप्पी साधे हैं और कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।


https://ift.tt/BeaXGTl

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *