DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

कौशांबी में 2.19 लाख मतदाताओं का नाम कटा:चायल में सबसे ज्यादा और मंझनपुर में कम वोट कटे, विधानसभावार आंकड़ा जारी

कौशांबी में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत मतदाता सूची से 2 लाख 19 हजार 698 मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अमित पाल ने दी। उन्होंने बताया कि 1 जनवरी 2026 को आधार मानते हुए विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण किया गया। यह अभियान 4 नवंबर 2025 से 26 दिसंबर 2025 तक चला, जिसके दौरान बीएलओ ने घर-घर जाकर गणना प्रपत्र एकत्र किए। जांच में सामने आए ये आंकड़े वहीं पुनरीक्षण के दौरान जिले में 39,830 मृतक मतदाता, 42,606 अनुपस्थित, 1,03,481 स्थानांतरित, 30,475 डुप्लीकेट और 3,306 अन्य कारणों से मतदाताओं को चिह्नित कर सूची से हटाया गया। SIR से पहले और बाद में मतदाताओं की स्थिति… कौशांबी में कुल तीन विधानसभा क्षेत्र हैं। विधानसभा वार मतदाताओं की स्थिति इस प्रकार है। विधानसभा चायल विधानसभा सिराथू विधानसभा मंझनपुर 6 जनवरी से दावा- आपत्ति का अवसर जिला निर्वाचन अधिकारी ने नागरिकों से अपील की है कि वे 6 जनवरी से 6 फरवरी 2026 के बीच अपने नामों की जांच अवश्य करें। इस अवधि में दावे और आपत्तियां दर्ज की जा सकती हैं, जिनका निस्तारण 27 फरवरी 2026 तक किया जाएगा। 18 साल पूरे करने वाले युवा जुड़वा सकते हैं नाम निर्वाचन आयोग ने 2026 के लिए चार अर्हता तिथियां निर्धारित की हैं 1 जनवरी, 1 अप्रैल, 1 जुलाई और 1 अक्टूबर जो युवा इन तिथियों तक 18 वर्ष की आयु पूरी कर रहे हैं। वे फॉर्म-6 भरकर मतदाता सूची में नाम जुड़वा सकते हैं। वहीं नाम हटाने के लिए फॉर्म-7, संशोधन या पता परिवर्तन के लिए फॉर्म-8 का प्रावधान किया गया है।


https://ift.tt/VJLAWbd

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *